फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   huge devotees took holy bath in Yamuna on Yama Dwitiya in Mathura

Mathura: यम द्वितीया पर बहनों ने भाइयों संग किए यमराज के दर्शन, लंबी उम्र के लिए यमुना में लगाई डुबकी

Fri, 28 Oct 2022 10:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 10:18 AM IST
सार

यम द्वितीया के स्नान का दौर मध्य रात के बाद शुरू हो गया। भोर होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ गुजरात, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में आए भाई बहनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
huge devotees took holy bath in Yamuna on Yama Dwitiya in Mathura
विश्राम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यम द्वितीया पर यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश सहित गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार से आए भाई-बहनों ने यहां यमुना में डुबकी लगाई। विश्राम घाट पर बहनों ने यमराज के दर्शन कर भाई को टीका कर दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को यम द्वितीया के स्नान का दौर मध्य रात के बाद से ही शुरू हो गया। भोर होते ही भीड़ उमड़ पड़ी। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ गुजरात, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में आए भाई बहनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाई। भाई-बहन भी स्नान करते नजर आए तो सामूहिक रूप से परिवार के लोगों ने यमुना में डुबकी लगाई। कई बहनों में भाई को बीच में बैठाकर चलनी के पानी से स्नान कराया गया।
विज्ञापन


इस दौरान यमुना के दोनों किनारे के घाट भीड़ से अट गए। चहुंओर भीड़ का नजारा रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने यमुना महारानी और यमराज के मंदिर में दर्शन किए। बहनों ने भाई को तिलक किया और मिष्ठान खिलाते हुए लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राम नगरी अयोध्या से मथुरा पहुंचे लड्डू गोपाल

यम द्वितीया पर लड्डू गोपाल भी यमुना स्नान के लिए पहुंचे। कोई भक्त आराध्य को लेकर राम की नगरी अयोध्या से आया तो किसी ने भोपाल से मथुरा पहुंचकर लड्डू गोपाल के साथ यमुना में डुबकी लगाई। विनीता मिश्रा अयोध्या से परिवार के साथ मथुरा यम द्वितीया स्नान के लिए आई हैं। परिवार के सदस्य धार्मिक यात्रा पर निकले तो लड्डू गोपाल को अकेला कैसे छोड़ देते। लड्डू गोपाल को साथ लेकर यह परिवार मथुरा आया। बृहस्पतिवार को लड्डू गोपाल को भी यमुना जल से स्नान कराया गया। 

अकेली बहनों ने धर्म भाई के साथ किया स्नान

अनेक बहनों ने धर्म भाई के साथ यमुना में डुबकी लगाई। तिलक किया और मिष्ठान खिलाया। यम द्वितीया पर अनेक बहनें ऐसी भी आईं, जिनका भाई नहीं था या फिर साथ नहीं आया। ऐसे में उन्होंने स्थानीय युवकों को धर्म भाई बनाते हुए यमुना में डुबकी लगाई। 

बिहार के आरा जनपद से आईं 50 वर्षीय देवांती ने बताया कि वे पहले भी कई बार आती रही हैं। भाई न होने पर उन्होंने सतेंद्र चतुर्वेदी को धर्म भाई मानते हुए साथ स्नान किया। गुजरात से आई आनंदी ने बताया कि भाई साथ नहीं आए हैं उन्होंने पंडा समाज के युवक से धर्म भाई का रिश्ता बनाते हुए इस पर्व की मान्यताएं निभाईं।

एसएसपी और नगर आयुक्त ने डेरा डाला

यम द्वितीया पर भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक तंत्र ने माकूल इंतजाम किए। बृहस्पतिवार को स्नान के दौरान एसएसपी अखिलेश यादव और नगर आयुक्त अनुनय झा भ्रमण करते रहे। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशानिर्देश देते रहे। 

यम द्वितीया को लेकर पुलिस प्रशासन और नगर निगम के स्तर पर व्यापक प्रबंध किए गए थे। पीएसी के गोताखोर लगाए गए। बैरीकेडिंग के साथ प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया। मेला क्षेत्र की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया। एसएसपी ने खुद मेला क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को देखा और पीएसी की नाव से स्वामीघाट से लेकर बंगालीघाट तक भ्रमण किया। 

नगर आयुक्त अनुनय झा ने सुबह ही मेला क्षेत्र में डेरा डाल दिया। सभी विभागाध्यक्षों से जानकारी ले रहे थे। अधिकारियों को निर्देशित भी कर रहे थे। कैंप कार्यालय में मेला की निगरानी के साथ नगर आयुक्त ने यमुना जल का आचमन किया। इस दौरान महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed