फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   xen suspended

आरईएस के एक्सईएन संजीव अग्रवाल निलंबित

Thu, 18 Dec 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 18 Dec 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन संजीव अग्रवाल को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विभागीय मंत्री के मथुरा आगमन के दौरान की गई शिकायत आधार पर शासन ने की है।
विज्ञापन


नवंबर माह में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री का मथुरा आगमन हुआ था। इस दौरान किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों से भी मंत्री ने वार्ता की थी। बताया जाता है कि इस दौरान  विभागीय अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं ने एक्सईएन को लेकर मंत्री से शिकायत की थी।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ बाहरी लोगों ने भी विभाग में स्थानीय स्तर पर पंजीकृत करीब आधा दर्जन फर्म द्वारा फर्जी एफडीआर की जानकारी दी । मंत्री को यह भी बताया गया कि ब्लैक लिस्टेड के दायरे में आने वाली उक्त फर्मों को एक्सईएन ने काम भी दे दिए हैं। उक्त फर्मों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी शिकायतों के बाद विभागीय मंत्री ने प्रमुख सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर एक्सईएन को निलंबित कर दिया गया है। शासन स्तर से की गई निलंबन की कार्रवाई का फैक्स भी जारी हो गया है।

गौरतलब रहे कि आरईएस के एक्सईएन संजीव अग्रवाल की कार्य प्रणाली को लेकर प्रशासनिक अफसर भी संतुष्ट नहीं हैं। शासन को पूर्व में उनके खिलाफ डीएम और सीडीओ के स्तर से रिपोर्ट भेजी गई हैं।


सांसद निधि के टेंडर के पूल की तैयारी
सांसद हेमामालिनी की निधि के गुरुवार को टेंडर डाले जाएंगे। इसके लिए ओपन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, लेकिन विभागीय अभियंताओं ने ठेकेदारों के साथ मिलकर पूल की तैयारी शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार कोशिश की जा रही है कि ठेकेदारों में टेंडर को लेकर क म्पटीशन न हो। इसमें विभागीय अवर अभियंता अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed