फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   world earth day celebration in mathura

पौधरोपण कर दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश

Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 23 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
world earth day celebration in mathura
विद्यार्थियों ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस - फोटो : अमर उजाला
माउंट लिट्रा जी स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्या नेहा आर्या ने विद्यार्थियों को वर्ल्ड अर्थ डे के बारे में बताया। 
विज्ञापन


 सर्वप्रथम गांधी हाउस के विद्यार्थियों ने पेड़ पौधे लगाने और इनके संरक्षण का संदेश देते हुए नाटक प्रस्तुत किया। अध्यापक गौतम राजवंशी और आकांक्षा के मार्गदर्शन में सातवीं कक्षा के छात्रों ने प्रजेंटेशन ऑफ  अर्थ दी।
विज्ञापन


इसमें जल, बिजली, ईधन बचाने का संदेश दिया गया। छठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने शिक्षक पुलकित कौर और प्रियंका के मार्गदर्शन में वाद विवाद में हिस्सा लिया। शिक्षिका बिंदु चौधरी, शिखा और श्वेता शर्मा ने कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन कराया। शिक्षिका संगीता के निर्देशन में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केएन इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी दिवस बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। पौधे लगाने के साथ-साथ पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। विद्यालय निदेशक यश अग्रवाल ने बताया कि हमारी संस्कृति में पौधरोपण पुण्य कार्य माना जाता है। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रवीन चतुर्वेदी समेत अन्य उपस्थित रहे। 

रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर प्रधानाचार्य शालिनी भट्ट ने कहा कि जिस प्रकार एक मां बच्चों का पालन पोषण करती है उसी प्रकार पृथ्वी भी हमारी सभी आवश्यकताओं का ध्यान रखती है। कक्षा दस की छात्रा साधना ने अर्थ डे के बारे में समझाया।


छात्र, छात्राओं ने चार्ट और मॉडल का प्रदर्शन किया व सभी नेे पृथ्वी बचाओ, अस्तित्व बचाओ का नारा दिया। इस अवसर पर शिखा सिंह, प्रीती बागड़ी, डौली शर्मा, हिमांशी सिंह, गुंजन अग्रवाल, प्रियंका जादौन, प्रतिभा शर्मा, विनय सोलंकी, नैंसी अरोड़ा समेत अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed