{"_id":"687405f7ea0ad6125a0b6ef7","slug":"working-women-will-get-housing-facility-mathura-news-c-369-1-mt11009-132542-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कामकाजी महिलाओं को मिलेगी आवास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कामकाजी महिलाओं को मिलेगी आवास की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम उनके लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण कराएगा। ताकि रात्रि के समय में उन्हें ठहरने की उचित व्यवस्था मिल सके। खासकर दूसरे शहरों से मथुरा-वृंदावन में आकर नौकरी करने वालीं महिलाओं को इससे काफी सहूलियत होगी। निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है और फिलहाल मंजूरी मिलने का इंतजार है।
राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस हॉस्टल का निर्माण कराया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए इसमें सीसीटीवी कैमरे और निगरानी के लिए 24 घंटे सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया जाएगा। करीब 23 करोड़ की लागत से बनने वाले इस हॉस्टल में करीब 500 महिलाओं को सभी सुविधाएं काफी कम दाम में उपलब्ध करवाईं जाएंगी। हॉस्टल बनवाने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहीं महिलाओं को सशक्त बनाना है। हॉस्टल में मनोरंजन कक्ष, अतिथि कक्ष, मेडिकल रूम, बिजली, पानी, पार्किंग समेत अन्य सुविधाएं होंगी। फिलहाल नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। वहीं इसके निर्माण के लिए वृंदावन में जगह तलाशी जा रही है। हालांकि निगम के अधिकारियों ने स्थान में परिवर्तन होने के भी आसार जताए हैं।
--
ये सुविधाएं होंगी
- हॉस्टल में लिफ्ट की सुविधा मिलेगी।
- सिंगल और डबल बेड के कमरे बनेंगे।
- रिसेप्शन, वेटिंग रूम भी बनाया जाएगा।
-पार्किंग व कई बुनियादी सुविधाएं होंगी।
वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महिलाओं को सशक्त बनाना है। करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराया जाएगा। फिलहाल वृंदावन में इसके लिए जगह तलाशी जा रही है।
विज्ञापन
-विनोद अग्रवाल, महापौर