फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Work will be completed in the new year, dreams will take flight

Mathura News: नववर्ष में पूरे होंगे काम, मिलेगी सपनों को उड़ान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Work will be completed in the new year, dreams will take flight
मथुरा। सर्द रात के बाद सुबह ओस में सराबोर धरा पर जैसे ही सूर्य की पहली किरण पड़ी, नववर्ष के मंगल प्रभात की शुरुआत हो गई। ऊर्जा से सरोवर इस प्रभात ने ब्रजवासियों को भी आनंदित कर दिया है। लोग साल भर इसी प्रकार ऊर्जावान रहने की उम्मीद में हैं। मगर, यह उम्मीद मथुरा जिले के चौतरफा विकास से भी जुड़ी है। बीते साल में जो परियोजनाएं किसी भी कारण से जमीन पर नहीं उतर सकीं। ब्रजवासी चाहते हैं कि वह वर्ष 2024 में सौगात के रूप में आएं और जिला उद्यम, पर्यटन और विकास के क्षेत्र में उड़ान भरे।
विज्ञापन



बरसाना में रोप-वेः राधारानी के धाम बरसाना में मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप-वे बनाया जा रहा है। करीब 30 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस रोप-वे का काम अंतिम चरण में है। वर्ष 2024 में श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलने लगेगा। रोप-वे की लंबाई 300 मीटर और ऊंचाई 150 मीटर रखी गई है।
विज्ञापन



गोवर्धन में हेलीपोर्ट सेवाः गोवर्धन के गांव पैंठा में हेलिपैड बनाया गया है। यहां से श्रद्धालुओं को ब्रज के हवाई दर्शन, गोवर्धन पर्वत की हवाई परिक्रमा के लिए हेलिकॉप्टर सुविधा मिलेगी। बीते सप्ताह इसका उद्घाटन सीएम कर चुके हैं। 2024 के प्रथम सप्ताह में यहां से उड़ान शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंगाजल परियोजनाः पुनर्गठन पेयजल योजना थ्रू गोकुल बैराज (गंगाजल प्रोजेक्ट) के तहत पहले चरण में 74 किमी पाइप लाइन शहर के 10 वार्ड में डाली जा चुकी हैं। द्वितीय चरण में 69 किमी पाइप लाइन डालना प्रस्तावित है। जिसमें से 60 किमी लाइन डाली जा चुकी है। 9 हजार घरों को कनेक्शन देने बाकी हैं।


बांके बिहारी कॉरिडोरः हाईकोर्ट से फैसला आने के बाद 5.65 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित कॉरिडोर का स्वप्न इस साल धरा पर उतरने की उम्मीद है। करीब 1000 करोड़ रुपया इसके लिए जमीन अधिग्रहण से लेकर निर्माण तक पर खर्च होगा। वर्ष 2024 में प्रदेश सरकार इसके लिए बजट उपलब्ध करा सकती है।


निजी औद्योगिक केंद्रः जिले में दो निजी औद्योगिक पार्क विकसित किए जाने की कार्रवाई चल रही है। वहीं, प्रदेश में तीन निजी औद्योगिक क्षेत्र चयनित हुए हैं। इनमें एक मथुरा का शामिल है। मथुरा के जैंत में 17.5 एकड़ जमीन में निजी औद्योगिक क्षेत्र चिह्नित किया है। यहां 2024 में उद्यमियों को फैक्ट्रियों की स्थापना को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी।


100 इलेक्ट्रिक बसेंः मथुरा-वृंदावन को जिले के देहात व शहरी हिस्सों से जोड़ने के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित होनी हैं। 2024 में यह बसें मथुरा को मिलने की उम्मीद है। इनके संचालित होने पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सस्ती और सुलभ परिवहन सेवा मिलेगी।


साइबर और पर्यटन थानाः वृंदावन में नए साल में पर्यटन थाना स्थापित होने वाला है। शासन ने 7.37 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द थाने का निर्माण शुरू होने जा रहा है। वहीं, गोवर्धन के हथिया गांव में जिले का पहला साइबर थाना खोलने के लिए दो बीघा जमीन भी चिह्नित की जा चुकी है। इसके लिए बजट का इंतजार है।



चार नये बिजलीघरः शहरी क्षेत्र में तीन नए 33/11 बिजलीघरों बालाजीपुरम, औरंगाबाद, सदर बाजार का निर्माण किया जाना है। इसके साथ ही राया क्षेत्र में भी एक 220 केवी बिजलीघर का निर्माण प्रस्तावित है। वर्ष 2024 में इनके संचालित होने की उम्मीद है।


6 कस्तूरबा विद्यालयों का उच्चीकरणः मथुरा में 6 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को उच्चीकृत कर कक्षा 12 तक संचालित किए जाने हैं। इनमें गोवर्धन, मुड़ेसी, चौमुहां, छाता, बल्देव और फरह केजीबीवी शामिल हैं। गोवर्धन और मुड़ेसी (मथुरा ब्लॉक) के स्कूल में निर्माण पूरा होकर बीएसए को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।



क्रिटिकल वार्डः जिला अस्पताल में क्रिटिकल वार्ड का निर्माण किया जाना है। इसमें 50 बेड की सुविधा रहेगी। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। 2024 में यह वार्ड धरातल पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed