{"_id":"5828b0b04f1c1b4304b37995","slug":"work-start-for-yamuna-river-front-development","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में पुन: कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना में पुन: कार्य शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 13 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
यमुना घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के प्राचीन केशीघाट पर चल रहे यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना का कार्य रविवार को पुन: शुरू हो गया। सिंचाई विभाग की कार्ययोजना के विरुद्ध पूर्व में महंत मधुमंगल शरण शुक्ल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद यहां निर्माण कार्य रोक दिया गया था। बता दें कि यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना सीएम अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना है।
रविवार शाम कार्यदायी संस्था ने 35 पाइलिंग शीट यमुना के गोविंदघाट के समीप डालने का कार्य किया। विभागीय कांट्रैक्टर विजय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेश के बाद निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है। प्राचीन जुगलकिशोर मंदिर को देखते हुए एएसआई की ओर से जारी गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए तय सीमा से दूर कार्य कराया जा रह है। उन्होंने बताया कि घाटों को किसी प्रकार का नुकसान न हो इस संबंध में भी सतर्कता बरती जा रही है।