फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women protest against closure of Katra Bazar gate in Mathura and wrote letter to rail minister from blood

Mathura: कटरा बाजार फाटक बंद होने का जारी विरोध...महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन, रेल मंत्री को खून से लिखा पत्र

Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 04:50 PM IST
सार

मथुरा के राया में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा बंद किए गए कटरा बाजार फाटक से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को महिलाएं भी धरनास्थल पर पहुंची। फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Women protest against closure of Katra Bazar gate in Mathura and wrote letter to rail minister from blood
फाटक बंद होने के विरोध में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के राया में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा कटरा बाजार फाटक को बंद करने के विरोध में धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को महिलाओं ने भी एकजुट होकर रेलवे के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


धरनास्थल पर पहुंची महिलाओं ने रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद समाजसेवी भूपेश अग्रवाल, अंकुर देवा प्रधान, अमित गोयल आदि महिला-पुरुषों ने खून से रेल मंत्री को पत्र लिखा।  व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ने सड़क बनायी है वह बहुत छोटी है और उस पर पहले से ही अतिक्रमण है। फाटक बंद होने के बाद निकलने का कोई रास्ता भी नहीं है।
विज्ञापन


इस मामले में संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे डीआरएम बीना सिन्हा से मुलाकात की। फाटक बंद के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराया। डीआरएम ने 26 सितंबर को राया आने के बाद समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सोनिया अग्रवाल, सभासद रुक्मणी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, निरमा अग्रवाल, भूरी देवी आदि माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: 'कार्ड देना है...', गेट खोलते ही महिला को बेडरूम में ले गए लुटेरे, फिर किया ऐसा सलूक; जांच में जुटी पुलिस


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed