फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women expressed their protest by writing 'Radha Naam'

Mathura News: ‘राधा नाम’ लिखकर महिलाओं ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women expressed their protest by writing 'Radha Naam'
मथुरा। राधा नाम लिखकर कॉरिडोर का विरोध करतीं हुईं महिलाएं। - फोटो : mathura
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर निर्माण और न्यास गठन को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को भी सेवायतों का प्रदर्शन जारी रहा। सेवायत समाज और व्यापारी समुदाय की महिलाओं ने ‘राधा नाम’ लिखकर मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में काॅपियां लेकर उन पर ''राधा-राधा'' लिखा और मंदिर के चबूतरे पर बैठकर सरकार के प्रस्तावित निर्णय का विरोध किया। इस विरोध की अगुवाई कर रहीं नीलम गोस्वामी ने कहा कि सरकार बांकेबिहारी मंदिर का अधिग्रहण करने की रणनीति बना चुकी है। कॉरिडोर और न्यास के नाम पर मंदिर की परंपराओं और सेवायतों के अधिकारों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है जिसका हम सभी ब्रजवासी और सेवायत समाज डटकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed