फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Women employee corona positive in State Bank of India, lock on the bank

भारतीय स्टेट बैंक में महिला कर्मी कोरोना पॉजिटिव, बैंक पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Women employee corona positive in State Bank of India, lock on the bank
गोवर्धन। भारतीय स्टेट बैंक शाखा गोवर्धन में एक महिला बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने से बैंक में लेन-देन का काम 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। बैंक का गेट बंद होने पर ग्राहकों ने जम कर हंगामा काटा। सुरक्षा में तैनात गार्ड और ग्राहक के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के डीग मार्ग पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। बृहस्पतिवार को महिला बैंक कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद बैंक में ग्राहकों के बीच लेन-देन कार्य बंद कर दिया। इसके बाद बैंक सुरक्षा गार्ड निरंजन सिंह ने बैंक के गेट के अंदर ताला डाल कर ग्राहकों का आवागमन बंद कर दिया। इससे ग्राहकों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बैंक कर्मियों ने बैंक काम से आए सेवानिवृत्त फौजी से अभद्रता कर दी। सुरक्षा गार्ड निरंजन सिंह ने बताया कि एक महिला बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने पर बैंक कार्य बंद कर दिया था। उसी दौरान एक ग्राहक अपने को रिटायर फौजी बता रहा था। उसने अभद्रता की है। उसने पार्सल छीनने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed