फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   women are away from home due to neglegence

‘पारिवारिक तिरस्कार का दंश झेल रही महिलाएं’

Thu, 10 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 10 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
women are away from home due to neglegence
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या सुषमा साहू ने गुरुवार को भी वृंदावन के विधवा और आश्रय सदनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वह ज्ञान गुदड़ी पागल बाबा स्थित मीरा सहभागिनी पहुंची। यहां उन्होंने वृद्ध महिलाओं से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि वृंदावन दौरे की विस्तृत रिपोर्ट महिला आयोग को सौंपने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


मीरा सहभागिनी आश्रम सदन में कई महिलाओं ने केंद्र सरकार से मिलने वाली वृद्ध एवं विधवा पेंशन समय से न मिलने की बात कही। महिलाओं का कहना है कि स्वयंसेवी संस्थान से मिल रही मदद से ही उनका जीवन यापन संभव हो पा रहा है।
विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि दो दिवसीय दौरे में बेसहारा महिलाओं की कई परेशानियां सामने आईं। मुख्यत: पारिवारिक तिरस्कार के बाद अपना घर छोड़ कर आई महिलाएं आश्रम सदनों में रहने को मजबूर हैं। इन महिलाओं में पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, उड़ीसा राज्यों से अधिक संख्या में महिलाएं पारिवारिक तिरस्कार का दंश झेल रही हैं। इस अवसर पर कनक धारा फाउंडेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम, बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रतिभा शर्मा भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed