फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman thrown out of house after saying talaq thrice

यूपी: विवाहिता के सामने पति ने रखी ऐसी शर्त, न मानी तो घर से निकाला...फिर बोल दिया तीन तलाक

Fri, 23 Feb 2024 11:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 11:25 AM IST
सार

विवाहिता के सामने उस समय बड़ी समस्या खड़ी हो गई, जब पति ने घर में रखने के लिए मायके से दहेज में बाइक लाने की शर्त रख दी। मना करने पर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसे तीन तलाक भी बोल दिया। 
 

विज्ञापन
Woman thrown out of house after saying talaq thrice
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां के मोहल्ला मनीरामवास निवासी एक महिला ने पति पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे प्रताड़ित किया। पुलिस ने आरोपी पति समेत सात नामजदों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला मनीरामवास निवासी शबनम पुत्री पप्पन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह चांद उर्फ सद्दाम पुत्र सत्तार, निवासी रामस्वरूप कॉलोनी, शाहगंज आगरा के साथ हुआ था। निकाह के समय मायके वालों ने जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था, मगर पति चांद व ससुराल पक्ष के सत्तार, साबिर, राजा, निशा, रुखसार, सबाना शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। शादी के बाद से आरोपी उसे अधिक दहेज लेकर आने के लिए परेशान करने लगे।
विज्ञापन


उसके मायके वालों ने आरोपियों की मांग को कई बार पूरा किया, मगर आरोपी फिर से उससे बाइक की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने पिटाई कर उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। उसके ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने भी उसके पति का साथ दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed