फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman Sexually Assaulted Under Pretext of Marriage

Mathura News: शादी का झांसा देकर युवती का यौन उत्पीड़न, पांच पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Woman Sexually Assaulted Under Pretext of Marriage
राया। शादी का झांसा देकर आगरा निवासी युवती के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में युवती ने युवक और उसके परिजन समेत पांच लोगों के खिलाफ थाना राया में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह आठ माह पूर्व अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर पर दर्शन करने आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अंत नगरिया निवासी चंद्रवीर से हुई। उसने कमरा दिलाने के बहाने संपर्क बढ़ाया। इसके बाद दोनों की फोन पर बातें होने लगीं। धीरे-धीरे दोनों में प्रेम संबंध में हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन

अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। कुछ दिन बाद जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह टालने लगा और फिर बाद में मुकर गया। अब घटना के संबंध में युवती की तहरीर पर चंद्रवीर, उसके माता-पिता और भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed