{"_id":"5d7123a78ebc3e93ce4f97f0","slug":"woman-raped-mathura-news-agr404258286","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर मजदूरी के पैसे लेने गई महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर मजदूरी के पैसे लेने गई महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। 28 दिन पूर्व कार्तिक ईंट भट्ठे पर मजदूरी के 43 हजार रुपये लेने गई महिला से दुष्कर्म का मामला कोतवाली सुरीर में दर्ज हुआ है। आरोप ईंट भट्ठे के मालिक पर लगा है। मुकदमा दर्ज करने वाली सुरीर पुलिस फिलहाल पूरे मामले के जांच की बात कह रही है।
सुरीर के एक गांव का युवक ईंट भट्ठे पर काम करता था। करीब एक माह से बीमार चल रहे युवक ने पत्नी को 43 हजार रुपये लेने के लिए भेजा। आठ अगस्त को पत्नी ईंट भट्ठे पर पैसे लेने गई। आरोप है कि महिला को दूसरी मंजिल पर बुलाकर ईंट भट्ठे के मालिक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
नौ अगस्त को महिला कोतवाली में शिकायत करने गई तो उसे तत्कालीन कोतवाली प्रभारी ने भगा दिया। थक हारकर महिला फिर गुरुवार को कोतवाली पहुंची। तत्काल नवागत कोतवाली प्रभारी ने महिला की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक राजकुमार पुत्र केवल सेठ निवासी सुरीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि पीड़िता की डॉक्टरी कराई गई है।