फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman hanging

पंखे पर लटकी मिली विवाहिता, गले में था साड़ी का फंदा

Tue, 24 Dec 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
woman hanging
मथुरा/फरह। पिपरौंठ गांव में मंगलवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को विवाहिता का शव जमीन पर रखा मिला, जबकि ससुरालियों ने बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। दरवाजा तोड़कर उसका शव पंखे से उतारा गया था। वहीं, मृतका के भाई ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली सुरीर के गांव भदनवारा निवासी कैलाश सिंह की बेटी कुसुमा (23) का विवाह थाना राया के गांव पिपरौंठ निवासी वीरेंद्र सिंह के बेटे धीरी सिंह के साथ आठ मार्च 2018 को हुआ था। ससुरालियों ने बताया कि मंगलवार को कमरे में कुसुमा का शव पंखे से लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर शव को पंखे से उतारा गया। सूचना पर फरह पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति और दो जेठ मौके से भाग खड़े हुए। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई पप्पू सिंह ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed