फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman gives birth to child in moving train

यूपी: शान ए भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगी बनी 'लेबर रूम', चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Fri, 16 Feb 2024 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

बाद रेलवे स्टेशन पर महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। इस पर सहयात्रियों ने उसकी मदद की। ट्रेन कुछ आगे बढ़ी तो महिला की डिलीवरी हो गई।

विज्ञापन
Woman gives birth to child in moving train
भोपाल एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मथुरा में ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। डिलीवरी की सूचना मिलने के बाद रेलवे स्टाफ ने महिला को आगरा कैंट स्टेशन पर उतारा और अस्पताल भिजवाया। महिला और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन


23 वर्षीय गर्भवती महिला क्षमता देवी परिवार के साथ ट्रेन संख्या 12156 (शान ए भोपाल सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के जनरल कोच में सफर कर रही थी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलती है। बाद रेलवे स्टेशन पर महिला को लेबर पेन शुरू हो गया। इस पर सहयात्रियों ने उसकी मदद की।
विज्ञापन


ट्रेन कुछ आगे बढ़ी तो महिला की डिलीवरी हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे प्रबंधन ने आगरा कैंट स्टेशन पर चिकित्सक को बुलाया और वीआईपी गेट पर एंबुलेंस मंगा ली गई। ट्रेन स्टेशन पर पहुंची तो रेलवे स्टाफ ने जच्चा-बच्चा को ट्रेन से उतारा और एसएन मेडिकल कॉलेज भिजवा गया। फिलहाल जांच में जच्चा और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं। महिला अपने परिवार के साथ जनरल टिकट पर हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से अतर्रा के लिए सफर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed