{"_id":"6574aaa663269bda7e037ec1","slug":"woman-dies-after-slipping-while-boarding-train-mathura-news-c-369-1-mt11001-5114-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महाराष्ट्र से ब्रज दर्शन को आई महिला की ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से मौत हो गई। महिला श्रद्धालु के साथ उनकेपति भी थे। महिला महाराष्ट्र के अकोला की निवासी थी।
महाराष्ट्र के अकोला के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से करीब 100 लोगों का दल ब्रज दर्शन को आया था। इस दल ने शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। देर शाम सभी श्रद्धालु आराध्य के दर्शन करने के बाद वापस मथुरा जंक्शन पहुंचे।
इस दल में गायत्री नगर निवासी निर्मला विलास व उनके पति विकास कुमार भी शामिल थे। यहां सभी यात्री अपने-अपने कोच में सवार हो गए। किसी तरह निर्मला रह गईं और उन्होंने दौड़ लगाकर कोच में चढ़ने की कोशिश की। उनके पति विकास ने भी उनका हाथ पकड़कर कोच में चढ़ाने का प्रयास किया, मगर वह गिर गईं। ट्रेन को रुकवाया गया। इस दौरान लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।