फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies after being hit by tanker in Mathura

Mathura: टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत, जन्मदिन पार्टी में शामिल होने हाथरस जा रही थी

Thu, 02 Nov 2023 10:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

मथुरा में टैंकर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। वह जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने हाथरस जा रही थी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Woman dies after being hit by tanker in Mathura
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में राया थाना के सामने बृहस्पतिवार शाम स्कूटी पर सवार महिला की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला अपनी बेटी और धेवते के साथ दूसरी बेटी के बेटे के जन्म दिन में शामिल होने हाथरस जा रही थी। हादसे के बाद चालक मौके पर ही टैंकर को छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने क्रेन से टैंकर को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इससे मथुरा-हाथरस मार्ग एक घंटे बाधित रहा।

विज्ञापन


पाचों देवी (60) पत्नी नाथूराम निवासी गांव नारकी जिला फिरोजाबाद अपने धेवते कुलदीप और पुत्री प्रवीन निवासी शाहजादपुर टप्पा लक्ष्मीनगर, मथुरा के साथ हाथरस जा रहीं थीं। वहां उन्हें दूसरी बेटी के बेटे के जन्मदिन के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था। राया में जैसे ही सभी थाने के सामने से गुजरे, स्कूटी टैंकर की चपेट में आ गई और पांचोदेवी गिर पड़ीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: एक पति के लिए दो पत्नियों ने रखा करवा चौथ का व्रत, साथ में की पूजा; साजन ने पानी पिलाकर खुलवाया उपवास
विज्ञापन
विज्ञापन


टैंकर की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो जैसे ही हादसा हुआ टैंकर चालक थाने पहुंच गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो तब तक वह टैंकर को लॉक कर भाग गया। ऐसे में पुलिस को क्रेन बुलाकर टैंकर हटवाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed