फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Car catches fire after collision with police vehicle on Yamuna Expressway one dead

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पुलिस की गाड़ी से टकराने के बाद जल उठी कार, एक की माैत; महिला समेत तीन घायल

Sun, 04 Oct 2026 06:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 04 Oct 2026 06:01 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी से होंडा सिटी कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद होंडा सिटी कार में आग लग गई। एक युवक की माैत हो गई। दो पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Car catches fire after collision with police vehicle on Yamuna Expressway one dead
कार में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 107 पर पुलिस की गश्त गाड़ी और होंडा सिटी में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मी सहित तीन घायल हो गए। दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर थाना राया क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप पुलिस की गश्त कर रही गाड़ी की होंडा सिटी कार से भिड़त हो गई। टक्कर के बाद होंडा सिटी कार में भीषण आग लग गई। कार में भीषण लपटें देख एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मांट अमरनाथ यादव ने बताया की हादसे में कार में सवार दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राघव की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन प्रतिभा घायल हो गईं है। इसके अलावा पुलिस की गश्त की गाड़ी में सवार पुलिस कर्मी अनिल और चालक प्रताप सिंह घायल हो गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed