फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman created a ruckus

Mathura News: महिला ने किया हंगामा, गैस रिसाव की आशंका से मची अफरा तफरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman created a ruckus
वृंदावन। चैतन्य विहार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला ने किराए के घर में अजीबोगरीब व्यवहार करना शुरू कर दिया। गैस सिलिंडर की गंध फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरेली के बहेड़ी निवासी सीमा(42) बीते चार माह से वृंदावन में एक मकान में अकेली रह रही थीं। दोपहर लगभग दो बजे उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। वस्त्र त्याग दिए और रसोई गैस की पाइप को अलग कर शोर मचाने लगीं। स्थिति बिगड़ती देख आसपास के लोगों ने मकान स्वामी भगवत स्वरूप को सूचना दी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची केशवधाम चौकी की टीम ने महिला को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर दीवार को तोड़कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मानसिक अस्थिरता की पुष्टि करते हुए उन्हें आगरा स्थित मनोचिकित्सा संस्थान भेज दिया। महिला की दिल्ली में रहने वाली पुत्री ने बताया कि उनकी मां कई वर्षों से परिवार से अलग रहकर धार्मिक जीवन जी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed