फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman buried in crowd in Banke Bihari temple suffers leg fracture

Mathura: बांकेबिहारी के दर्शन के लिए इस कदर उमड़ी भीड़, पांच महिला श्रद्धालु हुईं बेहोश; एक का टूट गया पैर

Mon, 17 Feb 2025 10:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 10:11 AM IST
सार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ नियंत्रण के लिए आए दिन व्यवस्था में बदलाव हो रहा है। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। होली से पहले यहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
 

विज्ञापन
Woman buried in crowd in Banke Bihari temple suffers leg fracture
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर के बाहर लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : mathura

विस्तार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ने से हालात बेकाबू हो गए। भीड़ के बीच दबकर एक महिला श्रद्धालु का पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पांच अन्य महिला श्रद्धालुओं की भी हालत बिगड़ गई। मंदिर पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने सभी को उपचार दिया, जिसके बाद हालत में सुधार हुआ। लगातार बढ़ रही भीड़ के चलते प्रशासन और सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी नजर आए।
विज्ञापन

 

होली पर ठाकुरजी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब वृंदावन पहुंच रहा है। रविवार को अवकाश के चलते श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि उसे काबू करना मुश्किल हो गया। धक्का-मुक्की के बीच मंदिर परिसर व बाहर तक हालात बेकाबू नजर आए। इस बीच कोलकाता से दर्शन करने आईं नेहा गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता गिर गईं। जब तक उन्हें उठाया तब तक कई श्रद्धालु उनके पैर के ऊपर से गुजर गए। इसे पैर में चोट लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके पैर में फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ दिन भर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच हालत खराब होती रही। मंदिर दर्शन के दौरान दिल्ली से आईं निकिता पुत्री मनोज भीड़ में बुरी रह फंस गईं। घबराहट के कारण वह बेहोश हो गईं। इसके अलावा कोलकाता निवासी वृद्धा गायत्री और उनकी पुत्री मौनी भी बेहोश हो गईं। तीनों को मंदिर पर मौजूद टीम ने उपचार दिया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। शाम को दर्शन के दौरान हापुड़ की तृषा शर्मा पुत्री संजय शर्मा और शीतल पत्नी पिंटू की तबीयत भी भीड़ के चलते बिगड़ गई। चक्कर आने से दोनों गिर गईं। उन्हें भी उपचार देने के बाद वापस भेजा गया।

 
विज्ञापन

पुलिसकर्मी भी भीड़ के बीच रहे बेबस
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी भीड़ के चलते बेबस नजर आए। भीड़ इतनी अधिक थी कि पुलिसकर्मी खुद उनके बीच फंसे रहे। श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में उनकी सांसें फूलती रहीं। दरअसल भीड़ को देखते हुए पुलिस के इंतजाम कम पड़ रहे हैं। जब तक प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है, तब तक हालात में सुधार मुश्किल है।

 

मेटल डिटेक्टर मशीन हुई खराब
बीते सप्ताह ही बांकेबिहारी मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की गिनती करने के लिए डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर मशीन लगवाई गई थी। लेकिन भीड़ का दबाव बढ़ने से शनिवार शाम को ये मशीन खराब हो गई। रविवार को मंदिर प्रशासन को मशीन को हटाना पड़ा। इससे मंदिर की सुरक्षा पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed