फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman beaten up and thrown out of home for not getting car as dowry

Mathura: एक कार और दो लाख की नकदी...पति ने रखी पत्नी के सामने ये शर्त, नहीं मानी तो घर से निकाल दिया

Sun, 08 Dec 2024 12:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Dec 2024 12:00 PM IST
सार

शादी के छह साल बाद पति ने विवाहिता को घर से निकाला दिया। पीड़ित की पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
 

विज्ञापन
Woman beaten up and thrown out of home for not getting car as dowry
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में दहेज में दो लाख की नकदी और कार न देने पर महिला ने ससुराल वालों पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर गोविंदनगर थाने में पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पुष्प विहार कॉलोनी निवासी कृष्ण मुरारी की पत्नी पार्वती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी शादी 29 नवंबर 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। विवाह में मायके वालों ने 15 लाख रुपये का दान-दहेज दिया था। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मायके से अतिरिक्त दहेज न लाने पर पिटाई कर उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसका विरोध करने पर 18 अक्तूबर को ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने परेशान होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति कृष्ण मुरारी सैनी, सास-ससुर व दो ननदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed