फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman absconds with lakhs of rupees in bank account, Mahant files FIR

धोखेबाज महिला: वृंदावन के महंत को दिया धोखा, लाखों की धनराशि खुद के खाते में की ट्रांसफर; हुई फरार

Fri, 23 Feb 2024 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 09:44 AM IST
सार

वृंदावन के चैतन्य विहार में मंदिर के महंत ने आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Woman absconds with lakhs of rupees in bank account, Mahant files FIR
woman - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वृंदावन के चैतन्य विहार में मंदिर के संचालन के लिए बनाई गई संस्था के बैंक खाते में लाखों की धनराशि जमा न कर एक महिला ने अपने खाते में धनराशि ट्रांसफर कराकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में राधामाधव दिव्य देश के महंत स्वामी अनंताचार्य ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


महंत ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह मंदिर संचालन के लिए कृष्ण भक्ति प्रचार संघ संस्था का संचालन करते हैं। उनका व दमयंती बेन पटेल नामक महिला की तीन ज्वाइंट एफडी बैंक में थीं। इन तीनों एफडी को तोड़कर मिलने वाली लाखों की धनराशि को संस्था कृष्णभक्ति प्रचार संघ के खाते में जमा करना था, लेकिन आरोपी महिला ने एफडी तोड़ने के बाद मिली रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया और फरार हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया महंत की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed