फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will not let the brotherhood get spoiled, will live together

Mathura News: खराब नहीं होने देंगे भाईचारा, रहेंगे मिलजुल कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Will not let the brotherhood get spoiled, will live together
मथुरा। रामनवमी के दिन जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा लहराने के अगले दिन मस्जिद के आसपास दुकानें करने और रहने वाले लोगों ने आपसी सौहार्द और भाइचारा दिखाया। बिना किसी तनाव के रोज की तरह आपस में बतियाते दिखे। इन लोगों से जब बता की तो बताया कि वर्षों से हम भाईचारा बनाए हुए हैं, इसमें कोई दरार नहीं डाल सकता। कुछ युवकों ने भले ही गलत किया हो लेकिन इसका हमारी दिनचर्या पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पुलिस अपना काम कर रही है और हम एक - दूसरे को सहयोग करते रहेंगे। भगवा झंडा लहराए जाने की घटना से दोनों समुदाय के नागरिक व्यथित दिखे। उनका कहना था कि इसके पीछे जो भी लोग है, पुलिस को उन तक पहुंचना चाहिए। निसंदेह यह गलत मंशा को लेकर हुआ है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। लोगों कहना था कि रामनवमी पर हर साल शोभायात्रा इसी रास्ते से गुजरती है। सभी प्रेमभाव से सहयोग करते हैं। इसी का नतीजा है कि कभी भी विवाद नहीं हुआ और न ही ऐसी आशंका रहती है। ऐसे घटनाएं दोनों समुदायों के बीच भाईचारे को समाप्त नहीं कर सकती हैं।
विज्ञापन



जुमे की नमाज सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है। सभी को पहले ही समझा दिया गया है कि जिन शरारती तत्वों ने झंडा लहराए जाने की घटना को अंजाम दिया था, उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है। हमें कोई भी ऐसा काम नहीं करना है, जिससे माहौल खराब हो। सभी ने इस बात को समझा और माहौल को बिगड़ने नहीं दिया।
विज्ञापन

आजिज अहमद


जिन शरारती तत्वों ने झंडा लहराया, उन्होंने माहौल को बिगाड़ने का काम किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया है। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। शोभायात्रा का हम लोग शुरू से ही स्वागत करते आ रहे हैं। कभी भी माहौल खराब नहीं हुआ था। जुमे की नमाज बेहतर माहौल में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. आरिफ


शोभायात्रा में माहौल खराब करने वाले युवकों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। ऐसे लोग सभी को बदनाम करते हैं। माहौल खराब करने का किसी को हक नहीं है। हम लोग आपस में मिल जुलकर रहते हैं। आपसी भाईचारा आगे भी कायम रहेगा।

- गोपाल सिंह, व्यापारी

जो भी हुआ, गलत हुआ है। युवकों को ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे सांप्रदायिक माहौल खराब होता है। माहौल में तनाव होता है। इससे व्यापार भी असर पड़ता है। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस की व्यवस्था काफी अच्छी रही। किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए सुरक्षा जवान तैनात रहे।
- उदयभान, व्यापारी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed