फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will contest civic elections together with SP alliance: Trilok

सपा गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेंगे निकाय चुनाव : त्रिलोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Will contest civic elections together with SP alliance: Trilok
मथुरा। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव सपा गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि निकाय चुनाव में आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। सपा-रालोद गठबंधन ने कमर कस ली है। गठबंधन निकाय चुनावों में इतिहास लिखेगा। बसपा से कोसी नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र सिंह गुर्जर ने समर्थकों के साथ रालोद का दामन थामा।
विज्ञापन

सौंख रोड पर एक रिजॉटर्स में मंगलवार को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की स्मृति में भरतपुर में किसान दिवस मनाया जाएगा। आरोप लगाया कि किसान, मजदूर, युवा बेहाल हैं। किसानों को अपनी एकता दिखाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि किसान दिवस को एतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. अशोक अग्रवाल, बाबूलाल प्रमुख, प्रीतम प्रमुख, योगेश द्विवेदी, अनूप चौधरी, चेतन मलिक, रामरसपाल पोनिया, रामवीर सिंह भरंगर, भगत सिंह जादौंन, रविंद्र नरवार, सुरेश भगत, यदुवीर सिसोदिया, अंगद बंजारा, तौफ़ीक आढ़ती, आरिफ कु रैशी, सतेंद्र, संतोष पहलवान, चरण सिंह, राजू चौधरी, देवा, सुनील नौहवार, राकेश चौधरी, भीम चौधरी, चंद्रवीर सिंह, हाकिम सिंह, रिंकू दिवाकर, विश्वनाथ चौधरी, अनुराग, मो. वसीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed