फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wife Brutally Murdered Her Husband lover arrested

UP: पत्नी को कमजोर समझ की पिटाई...आधी रात को घरवाली ने खेला खूनी खेल, सिलबट्टा से कुचल दिया सिर

Sat, 14 Dec 2024 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:44 AM IST
सार

पत्नी की शराब में नशे में पिटाई कर दी और वो सो गया। रात में पत्नी ने खूनी खेल खेला। उसने अपने प्रेमी को बुलाकर पति की हत्या कर दी। सुबह खून से लथपथ युवक की लाश मिली।
 

विज्ञापन
Wife Brutally Murdered Her Husband lover arrested
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि 15 नवंबर को लोहवन में घर के बाहर अशोक जाटव (30) का रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। पिता मनोहरलाल ने अशोक की पत्नी और उसके अज्ञात प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पत्नी को जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि पत्नी भारती का किसी से प्रेम प्रसंग था। इसी पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। 14 नवंबर की रात को अशोक ने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई की। इसके बाद वह सो गया। 
विज्ञापन


भारती ने अपने प्रेमी को रात में बुलाया और पति की लाठी-डंडा व सिलबट्टा से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने जांच की तो आगरा खंदौली थाना क्षेत्र के नगला हरसुख जलेसर रोड निवासी दलवीर सिंह का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed