{"_id":"686c24c7fab7f09c9805a0f6","slug":"when-the-father-scolded-him-the-boy-reached-mathura-from-mumbai-mathura-news-c-369-1-mt11008-132286-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पिता ने डांटा तो बालक मुंबई से पहुंचा मथुरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पिता ने डांटा तो बालक मुंबई से पहुंचा मथुरा
विज्ञापन
मथुरा। स्कूल से पढ़ाई छोड़कर बालक मुंबई से मथुरा आ गया। बालक के वृंदावन जाने से पूर्व ही आरपीएफ ने उसे बरामद कर लिया। बालक शनिवार को स्कूल जाने की कहकर घर से निकल आया। मुंबई के कफ परेड थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी।
जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर आरपीएफ के एएसआई राम नरेश को एक 12 वर्षीय बालक अकेले गुमसुम बैठा मिला था। वह उसे थाने लेकर पहुंचे और परिजन के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर ज्ञान सिंह ने बालक की काउंसलिंग की तो उसने बताया कि वह मुंबई के नालासुपारा क्षेत्र का रहने वाला है। उसके पिता निजी बैंक में कार्य करते हैं। वह मुंबई में केंद्रीय विद्यालय की कक्षा आठ का छात्र है। वह विगत दो दिन से स्कूल बंक कर रहा था। इसकी जानकारी पिता को हो गई।
पिता ने उसे डांटा तो वह 5 जुलाई को घर से स्कूल का बैग लेकर ट्रेन में सवार होकर वृंदावन के लिए चला आया। काउंसलिंग में बालक ने अपने परिजन का नंबर दिया। चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर ने परिजन से बात की तो पता चला कि वृहद मुंबई के कफ परेड थाने में किशोर की गुमशुदगी दर्ज है। सोमवार की शाम को किशोर के पिता, मामा महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल सचिन के साथ आरपीएफ थाने पहुंचे और अपने साथ ले गए।