फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheat procurement will start from today at the government purchasing centers of the district.

Mathura News: जिले के सरकारी क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will start from today at the government purchasing centers of the district.
मथुरा। जनपद में शुक्रवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। सरकारी केंद्रों पर गेहूं की खरीद 2275 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। जबकि मंडी आढ़तिये प्रति क्विंटल 2400 की दर से गेहूं खरीदने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद भले ही इस बार जल्दी शुरू हो रही है, लेकिन किसानों का रुख इस बार मंडी के आढ़तियों की तरफ रहने वाला है। वजह ये है कि सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए 2275 प्रति क्विंटल की एमएसपी तय की है। इसके अलावा किसान को गेहूं उतराई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान अपनी जेब से अलग से करना होगा। जबकि आढ़त पर यही गेहूं 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। ऐसे में किसान सरकारी क्रय केंद्रों का रुख करेंगे। इस बात पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन


गेहूं खरीद के लिए बनाए गए हैं 89 केंद्र

किसानों का गेहूं खरीदने के लिए जनपद में 89 केंद्रों का निर्धारण किया गया है। इसके लिए विपणन शाखा के 10, प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन के 11, पीसीएफ के 61, एफसीआई के 5 और मंडी समिति में 2 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसानों की सहूलियत के लिए मथुरा मंडी में 5, कोसी मंडी में 4, जबकि उपमंडी राया में 3, सौंख में 2 और गोवर्धन में 2 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं बेचने से पहले किसानों को कराना होगा पंजीकरण

गेहूं बेचने से पहले किसानों को विभागीय वेबसाइट fcs.up.govt.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने के लिए किसान को अपना आधार नंबर के साथ खेत की खतौनी लगानी होगी। खतौनी के बिना किसान का पंजीकरण नहीं हो पाएगा। जो लोग बटाई पर खेत कर रहे हैं। उन्हें खेत मालिक की खतौनी पंजीकरण के लिए लगानी होगी। आधार नंबर के आधार पर बटाईदारों का भुगतान उनके बैंक खाते में किया जाएगा। पहले पंजीकरण कराने वाले किसान के गेहूं की खरीद पहले की जाएगी। अब तक करीब 450 किसान अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

इस बार जनपद में हुई है गेहूं की बंपर पैदावार

जनपद के किसानों ने इस बार करीब 2 लाख हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में गेहूं की फसल की पैदावार की है। मौसम भी गेहूं के लिए काफी मुफीद रहा है। जनपद में गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछली साल 1 लाख 94 हजार 250 हेक्टेयर में गेहूं की फसल की गई है।

वर्जन
गेहूं किसानों के लिए मंडी में इलेक्ट्रॉनिक मीटर, नमी मापक यंत्र, पेयजल समेत सभी जरूरी इंतजाम कर दिए गए हैं।

-राजेंद्र सिंह, मंडी सचिव

आढ़त पर 2400 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से हम लोग गेहूं खरीद रहे हैं। गेहूं की गुणवत्ता बेहतर होगी तो कीमत में कुछ और इजाफा भी हो सकता है।
-जीतू (गल्ला व्यापारी)

1 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए 89 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। गेहूं की कीमत में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 150 रुपये का इजाफा किया गया है। इस वर्ष सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद 2275 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी।

-संतोष यादव (डिप्टी आरएमओ खाद्य एवं विपणन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed