फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wedding Procession Returns Without Bride Following Dispute at marriage Ceremony in Mathura

UP: स्टेज पर बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, लड़के की बहन ने कर दी ऐसी मांग, बुलानी पड़ी पुलिस; बैरंग लाैट गई बरात

Sun, 26 Apr 2026 01:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 01:08 PM IST
सार

यूपी के मथुरा जिले में एक शादी समारोह से बरात बिना दुल्हन के लाैट गई। दूल्हे की बहन की एक मांग ने शादी समारोह में बखेड़ा कर दिया। पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद भी रिश्ता टूट गया। 

विज्ञापन
Wedding Procession Returns Without Bride Following Dispute at marriage Ceremony in Mathura
दूल्हा-दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के मांट क्षेत्र में राया रोड पर स्थित एक मैरिज होम में शनिवार को शादी समारोह था। दुल्हन मांट क्षेत्र की थी, जबकि बरात लक्ष्मी नगर से आई थी। शादी समारोह में हर ओर खुशी का माहाैल था। तभी दूल्हे की बहन की एक मांग ने पूरे समारोह में खलल डाल दिया। विवाद बढ़ता गया और आखिर में रिश्ता टूट गया। 
विज्ञापन


मैरिज होम में बरात के पहुंचने पर दुल्हन पक्ष की ओर से भव्य स्वागत किया गया। दावत के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे। फोटोशूट चल रहा था। तभी दूल्हे की बहन ने होटल में अपने लिए कमरे की मांग की। कमरे की बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

दूल्हे की बहन नाराज होकर अपने पति के साथ लक्ष्मी नगर चली गई। इससे दूल्हा नाराज हो गया। कहने लगा कि वह अपनी बहन और बहनोई के बगैर फेरे नहीं लेगा। विवाद बढ़ने पर पुलिस भी आ गई। शनिवार आधी रात से शुरू हुआ विवाद रविवार सुबह चार बजे तक जारी रहा। 

 
विज्ञापन

पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। कई घंटे तक दोनों पक्षों में वार्ता चली। दोनों पक्षों ने रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में एक दूसरे के शादी में खर्च हुए रुपये का लेन-देन कर रिश्ते को खत्म कर दिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के लाैट गई।

ये भी पढ़ें-यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी; जानें कब मिलेगी राहत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed