फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra was hottest district in Western UP

यूपी में गर्मी से हाहाकार: आगरा में 44.5 डिग्री पहुंचा पारा, माैसम विभाग ने दी चेतावनी; जानें कब मिलेगी राहत

Sun, 26 Apr 2026 10:04 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 26 Apr 2026 10:04 AM IST
सार

यूपी में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। आगरा में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। 

विज्ञापन
Agra was hottest district in Western UP
धूप से बचने के लिए छात्रा लेकर चलती युवतियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजनगरी में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। भीषण लू और तपिश के कारण शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा और आगरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर बन गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम में बदलाव होगा और एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।
विज्ञापन


 

दिन के साथ-साथ अब रातें भी बेचैन करने लगी हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान भी उछाल के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगा और लोग चेहरे को ढंककर बाहर निकलने को मजबूर हुए। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह घरों से बाहर न निकलें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। बढ़ते तापमान ने न केवल जनजीवन अस्त-व्यस्त किया है, बल्कि बिजली की मांग भी बढ़ा दी है। अस्पतालों में डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी के प्रमुख शहरों का पारा

शहर तापमान
आगरा 44.5
अलीगढ़ 43.8
बरेली 43
मेरठ 42.3
शाहजहांपुर 42.3
मुजफ्फरनगर 41.1

ये भी पढ़ें-होमगार्ड भर्ती: परीक्षा में पकड़े फर्जी अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक मिलान में खुली पोल; ऐसे तैयार किया प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed