{"_id":"6a9b1d0863af628f470bfc5a","slug":"weather-takes-a-turn-mathura-news-c-369-1-mt11002-152091-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मौसम ने बदली करवट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मौसम ने बदली करवट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार देरशाम अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। इससे दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल श्रद्धालुओं को राहत मिली वहीं मौसम सुहाना हो गया। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए मंदिरों की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को बारिश के कारण परेशानी उठानी पड़ी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से मथुरा में श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया। शाम होते-होते मंदिरों और प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ गई। श्रद्धालु श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की झलक पाने के लिए मंदिरों की ओर चले जा रहे थे। अचानक बारिश होने से सड़क और बाजारों में मौजूद श्रद्धालु आसपास की दुकानों, प्रतिष्ठानों, मंदिरों के बरामदों और अन्य सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने छाते और बरसाती का सहारा लिया जबकि बड़ी संख्या में लोग भीगते हुए ही मंदिरों की ओर बढ़ते रहे। बारिश के बावजूद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ।