{"_id":"6439a9f54054cc986f019514","slug":"weapons-were-getting-ready-for-elections-arms-factory-caught-in-vishambhara-mathura-news-c-29-1-mtr1008-59138-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे हथियार, विशंभरा में पकड़ी शस्त्र फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चुनाव के लिए तैयार हो रहे थे हथियार, विशंभरा में पकड़ी शस्त्र फैक्टरी
Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 15 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। निकाय चुनाव के मतदान से पूर्व शेरगढ़ पुलिस ने गांव विशंभरा अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने फैक्टरी का संचालक दबोचा है, जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। फैक्टरी से बने और अधबने हथियार बरामद किए गए हैं।
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने जनपद पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। शेरगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को विशंभरा में शस्त्र फैक्टरी पकड़ी है। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि थाना प्रभारी सोनू कुमार और पुलिस ने टीम ने अवैध शस्त्र बनाने वाले हनीफ पुत्र दीना निवासी नगला उटावर, कोसीकलां को दबोचा है, जबकि इसका साथी हाजी मूसा पुत्र ताज खां निवासी ग्राम जंघावली फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। फैक्टरी से 1 बंदूक 12 बोर, 6 तमंचा 315 बोर, 9 तमंचे अधबने, 17 कारतूस, 2 कारतूस 12 बोर, 5 कारतूस 315 बोर, 10 कारतूस 32 बोर और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। हनीफ और हाजी मूसा दोनों साथ मिलकर हथियार बनाने एवं बिगड़े हथियारों की मरम्मत का काम करते हैं।
सीओ ने बताया कि यह शस्त्र दूसरे जिलों में सप्लाई किए जाते हैं। उससे पहले यह शस्त्र फैक्टरी पकड़ ली गई। फरार हुए हाजी मूसा को जल्द ही गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।