फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   We know how to deal with SP goons: Asim Arun

सपा के गुंडों को ठीक करना हमें आता है: असीम अरुण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
We know how to deal with SP goons: Asim Arun
गांव करनावल में पीड़ित परिवार से मिलने जाते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण
मथुरा। पांच दिन पहले करनावल में शादी के दिन बेटियों और बरातियों से मारपीट का मामला अब तूल पकड़ गया है। बुधवार को प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा के गुंडों को ठीक करना हमें आता है। उन्होंने कहा कि घटना को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। सभी हमलावरों पर उन्होंने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय को दिए हैं।
विज्ञापन



समाज कल्याण मंत्री ने पीड़ित परिवार से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही डीआईजी से कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। मंत्री ने पीड़ित परिवार को बताया कि सभी 15 नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी को उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि सपा के गुंडों को लगा कि वे इस घटना के बाद बच जाएंगे, लेकिन अब वह बच नहीं पाएंगे। सरकार ने यह पहले भी किया है। अगर किसी बेटी की शादी में कोई गुंडा विघ्न डालेगा तो उसका इलाज करना हमें आता है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लोग हमेशा समाज को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सीएम योगी समाज को सही दिशा में ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियों की शादी का आश्वासन देते हुए कहा कि हमारी सरकार, संगठन और सर्वसमाज मिलकर शादी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को शक है तो हमारी बहन बेटी की तरफ आंख उठाकर देखे, हम उसे ठीक करेंगे। विधायक बलदेव पूरन प्रकाश ने बेटियों की शादी अपने फार्म हाउस पर कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक गोवर्धन ठाकुर मेघश्याम सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह, डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय, एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा भी मौजूद रहे।



फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई का करेंगे प्रयास
समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बेटियों और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने का प्रयास करेंगे। इससे मुकदमे की सुनवाई में देरी नहीं होगी। पीड़ितों को न्याय मिलने के साथ आरोपियों को उनके किए की सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed