फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water released from Okhla barrage in Yamuna people once again in fear of flood in Mathura

मथुरा में उफान पर यमुना: ओखला बैराज से छोड़ा गया पानी...एक बार फिर बाढ़ के खतरे से दहशत में लोग

Mon, 24 Jul 2023 08:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 08:48 PM IST
सार

मथुरा में यमुना उफान पर है। ओखला बैराज से पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर बढ़ गया है। लोग एक बार फिर बाढ़ के खतरे से दहशत में हैं।

विज्ञापन
Water released from Okhla barrage in Yamuna people once again in fear of flood in Mathura
Mathura News: यमुना का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के ओखला बैराज से यमुना में सोमवार दोपहर 2.7 क्यूसेक पानी मथुरा की ओर छोड़ जाने से अगले दो दिन में खतरा और बढ़ने की आशंका है। इस पानी के मंगलवार रात पहुंचने की संभावना है। इससे यमुना के जलस्तर में और इजाफा होगा। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। वहीं नदी के तटीय किनारों पर बसे गांवों और खादर क्षेत्र में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मथुरा में प्रयाग घाट पर शाम चार बजे यमुना का जलस्तर 165.90 मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से महज 10 सेमी कम है। इधर, ताजेवाला से छोड़ा गया पानी भी बुधवार तक मथुरा पहुंचने की संभावना है। ऐसे में खादर के इलाकों में बसे लोगों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में यमुना के जलस्तर पर महज एक सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। रविवार शाम चार बजे जहां यमुना 165.89 मीटर पर बह रही थी, सोमवार को यह स्तर 165.90 मीटर पर पहुंच गया। इधर, संभावना जताई जा रही है कि शनिवार को ताजेवाला से 2.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, गोकुल बैराज से आगरा के लिए 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी

बाढ़ के खतरे को देख घर छोड़ने लगे लोग

बाढ़ के खतरे को देखते हुए खादर इलाके की कॉलोनियों के लोग एक बार फिर घरों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लग गए हैं। रविवार के बाद सोमवार को भी लोगों का सुरक्षित स्थानों की ओर जाना जारी रहा।

राहत शिविरों के इंतजाम

प्रशासन बाढ़ राहत शिविरों में इंतजाम दुरुस्त करने में लगा हुआ है। किसी भी प्रकार की आशंका को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed