उफान पर यमुना: मथुरा में खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर जलस्तर...एक बार फिर बाढ़ की आहट ने लोगों की नींद छीनी
उफान पर यमुना: मथुरा में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पहुंच गया। एक बार फिर बाढ़ की आहट ने लोगों की नींद छीन ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो दिन खतरे के निशान से नीचे रही यमुना मंगलवार को फिर लाल निशान को पार कर गई। बीते 24 घंटे में यमुना का जलस्तर 33 सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान को पार कर गया है। शाम चार बजे प्रयागघाट पर जलस्तर 166.23 मीटर पर दर्ज किया गया है। इससे पहले सोमवार को जलस्तर 165.90 मीटर था। अगले दो दिन पानी और बढने की आशंका है।
उधर, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क कर दिया है। इसके साथ ही बाढ़ चौकियों को भी अलर्ट किया गया है। फिर से घरों में पानी घुसने की आशंका के चलते खादर क्षेत्र के लोग अपना सामान समेटने लगे हैं। हालांकि जो लोग पहले ही घर छोड़ गए थे, उनमें से अधिकतर अब तक नहीं लौटे हैं।
यह भी पढ़ेंः- VIDEO: MP के बाद आगरा में पेशाब कांड, लहूलुहान युवक के मुंह पर दबंग ने पहले किया पेशाब...फिर पकड़वाए पैर
यमुना का जलस्तर मंगलवार सुबह 6 बजे 165.99 मीटर था, दोपहर 12 बजे 166.15 मीटर और फिर शाम चार बजे 166.23 मीटर तक पहुंच गया। इस तरह यमुना में जलस्तर निरंतर तेज हो रहा है। संभावना है कि अगले दो दिन पानी में वृद्धि बरकरार रहेगी। ओखला बैराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी निरंतर छोड़ा जा रहा है। इसका असर अगले दो तीन दिन के दौरान मथुरा में दिखाई देगा।
यह भी पढ़ेंः- बेरहम शिक्षक: चीखता रहा मासूम...वह डंडे बरसाता रहा, मजह इस बात पर थर्ड डिग्री जैसी यातना; थाने पहुंचा मामला
हालांकि अब ताजेवाला से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा 30 हजार क्यूसेक के आसपास पहुंच गई है। यमुना के जल स्तर पर हो रही वृद्धि से निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। इससे खादर में बसे लोगों में खलबली है। पिछले करीब 10 दिन से बाढ़ की समस्या से जूझ रहे लोग फिर से बचाव के रास्ते तलाशने लगे हैं। जलस्तर के मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने शेरगढ़ पुल पर संचालन बंद कर दिया है।
यह भी पढ़ेंः- ऐसा बेटा किसी को न मिले: पिता को फावड़े से काट डाला, मारते वक्त नहीं कांपे हाथ...दी दुश्मनों से भी बदतर मौत
कब कितना रहा यमुना का जलस्तर
- 15 जुलाई - शाम 4.00 बजे - 166.04 मीटर
- 16 जुलाई - रात 9.00 बजे - 166.95 मीटर
- 17 जुलाई - शाम 4.00 बजे - 167.30 मीटर
- 18 जुलाई - शाम 4.00 बजे - 167.03 मीटर
- 19 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 166.55 मीटर
- 20 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 166.33 मीटर
- 21 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 166.20 मीटर
- 22 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 166.08 मीटर
- 23 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 165.89 मीटर
- 24 जुलाई - शाम 4:00 बजे - 165.90 मीटर