फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water level in Yamuna is continuously rising even though it is three meters below the danger level

Mathura News: यमुना का रौद्र रूप अब डरा रहा है...खतरे के निशान से कुछ ही रह गई दूरी, दहशत में लोग

Sat, 17 Aug 2024 09:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Aug 2024 09:36 AM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में यमुना का रौद्र रूप अब डरा रहा है। यमुना का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से लोगों में दहशत है। 
 

विज्ञापन
Water level in Yamuna is continuously rising even though it is three meters below the danger level
यमुना का बढ़ा हुआ जलस्तर

विस्तार

मथुरा जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से यमुना नदी के जलस्तर में इजाफा देखने को मिल रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 163.3 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि यह अभी खतरे के निशान 166 मीटर से करीब तीन मीटर दूर है लेकिन निचले इलाकों खादर में बनी अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। उधर पानी के कारण परिक्रमा मार्ग में निधि वन की ओर डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन

 

एक्सईन सिंचाई सतीश चंद शर्मा के मुताबिक लगातार बारिश होने के कारण यमुना के जलस्तर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा। निगरानी समितियों को अलर्ट कर दिया गया है। तटवर्ती इलाकों में भी नजर रखी जा रही है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल बाढ़ या खतरे जैसी कोई बात नहीं है। गोकुल बैराज से नदी का रूप देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। इससे ब्रजवासियों एवं देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे हैं। शाम के समय यमुना के घाटों पर लोग यमुना दर्शन एवं आरती के लिए उमड़ने लगे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लगातार यमुना के जलस्तर में वृद्धि होने से निचले इलाकों खादर में बनी अवैध कॉलोनियों में जलभराव जैसी स्थिति भी शुरू हो गई है। साथ ही केसीघाट, आरती घाट की 5 से 6 सीढ़ियों समेत भ्रमर घाट के निकट परिक्रमा मार्ग पूरी तरह से यमुना के पानी में डूब चुका है। जिसके कारण पर प्रशासन द्वारा परिक्रमा मार्ग को बंद कर निधिवन की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। वहीं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि यमुना के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन को जल्द मुनादी करा देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed