{"_id":"5efb4e928ebc3e4336017625","slug":"water-crisis-no-suply-problem-mathura-mathura-news-agr4484027189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसापुर में पानी है पर पाइप लाइन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसापुर में पानी है पर पाइप लाइन नहीं
विज्ञापन
ईसापुर गांव के लोग दूर-दराज से पानी लेकर आते हुए
- फोटो : MATHURA
मथुरा। जमुनापार के गांव ईसापुर में पाइपलाइन न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए लोगों को सबमर्सिबल पर जाकर लाइन में खड़े होना पड़ता है। सबमर्सिबल की संख्या कम होने से कभी-कभी पानी नहीं मिल पाता है। लेकिन निगम के अधिकारी इस समस्या के प्रति बेपरवाह हैं।
गांव में करीब 15 हैंडपंप खराब पड़े हैं। करीब 8 सबमर्सिबल और पाइप लाइन डालने का काम स्वीकृत हो गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं। ईसापुर वार्ड संख्या 14 में ईसापुर के अलावा हंसगज विशनगंज, शांति आश्रम, अब्दुलनवीपुर, श्यामपुरम ईसापुर की पानी की टंकी का क्षेत्र शामिल है। पहली बार नगर निगम में शामिल हुए इस क्षेत्र के अलावा अन्य गांव और कॉलोनियों में पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
- निगम अधिकारी यदि ध्यान दें तो पानी की समस्या जल्द ही हल हो सकती है। जो कुछ बचा हुआ काम है उसे जल्द से करवा दें तो हमें पेयजल समस्या से 75 प्रतिशत निजात मिल सकती है। - हुकुमा, ईसापुर।
विज्ञापन
- निगम या जल निगम के अधिकारी इस ओर यदि ध्यान दें तो हमारी समस्या कुछ हद तक हल हो जाएगी। हमें पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। - गंगाराम, ईसापुर।
- पानी की टंकी से बहुत कम हिस्से में ही सप्लाई हो पाती है। बाकी के लोग किसी प्रकार से पानी का इंतजाम कर पाते हैं। अधिकारियों की थोड़ी सी कोशिश समाधान कर सकती है। - अजय कुमार, ईसापुर।
- एक नहीं कई महीनों से आगरा का ठेकेदार मनमानी कर रहा है और काम नहीं कर रहा है। पांच सबमर्सिबल लगने हैं। पानी की पाइप लाइन भी स्वीकृत है। हमारे वार्ड में तो करीब 15 हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। अधिकारियों से शिकायत भी की है। - कुलदीप सिंह, वार्ड-14 पार्षद।