Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Research Institutes Foundation Day celebrations begin today

Mathura News: वृंदावन शोध संस्थान का स्थापना दिवस समारोह आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan Research Institutes Foundation Day celebrations begin today
वृंदावन। वृंदावन शोध संस्थान का 59वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार से दो दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक और बौद्धिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। यह समारोह संस्थान की विकास यात्रा को भी दर्शाएगा।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि संस्थान में 30 हजार पांडुलिपियों का संग्रह है। ब्रज संस्कृति संग्रहालय, संदर्भ पुस्तकालय और पांडुलिपि संरक्षण जैसे विभाग संस्थान के शोध, अध्ययन और प्रकाशन के लक्ष्यों को पूरा कर रहे हैं। संस्थान केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से कई अकादमिक और संस्कृति परक योजनाओं पर कार्य कर रहा है। निदेशक राजीव द्विवेदी ने बताया कि 24 को सुबह 10 बजे गोपाल मंदिर में गोपाल सहस्त्रनाम और सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद संस्थापक रामदास गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। जगद्गुरु निम्बार्काचार्य जयंती और चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के 511 वर्ष पूरे होने पर परिचर्चा और महामंत्र संकीर्तन भी होगा।
विज्ञापन



दूसरे दिन होंगे व्याख्यान और सम्मान
25 को रामदास गुप्त स्मृति व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसमें महात्मा गांधी हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति कुमुद शर्मा मुख्य वक्ता होंगी। वह पंडित विद्यानिवास मिश्र के निबंध ''ब्रजभूमि की प्रभाव संपन्नता में भाव पुरुष श्रीकृष्ण'' पर विचार प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान प्रथम रामदास गुप्त स्मृति सम्मान 2026 और द्वितीय स्व. पार्थसारथी तन्मय साधक सम्मान 2026 भी प्रदान किए जाएंगे। सायंकाल लखनऊ के नवीन रस्तोगी श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे, जिसके बाद चरकुला, मयूर नृत्य और फूलों की होली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed