फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan Mathura road widening work has stopped for two months

दो माह से रुका है वृंदावन मथुरा सड़क चौड़ीकरण कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vrindavan Mathura road widening work has stopped for two months
मथुरा। मथुरा-वृंदावन रोड के चौड़ीकरण का कार्य बीते लगभग दो माह से रुका हुआ है। कार्य बाधित होने से इस मार्ग से हर दिन गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, दुर्घटनाओं का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते जनवरी में लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने मसानी चौराहा से वृंदावन के सौ शैय्या अस्पताल तक चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था, इस चौड़ीकरण के काम में सड़क के दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर जमीन लेकर रोड़ी और मिट्टी आदि डलाकर छोड़ दिया गया है। कार्य पिछले लगभग दो माह से बंद पड़ा है। दिखाने के लिए खुदे स्थान पर गिट्टी डाल दी गई है। अधिकारी भी जानबूझकर इस ओर से अनभिज्ञ बने हैं। कहा जा रहा है कि नवंबर में काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी को मार्ग को दस मीटर तक चौड़ा किया जाना है। वर्तमान में यह मार्ग सात मीटर का है। ऐसे में सड़क के दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर जगह और ली जानी है। मथुरा-वृंदावन को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग के शीघ्र निर्माण के लिए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को शीघ्र सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण करने के आदेश भी दिए, लेकिन ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग का कार्य चल रहा है। मार्ग के चौड़ीकरण में लगभग तीन सौ पेड़ काटे जाने हैं और विद्युत खंभे हटने हैं। विद्युत विभाग ने 15 नवंबर खंभों को हटा लेने के लिए कहा है। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण के कार्य में तेजी आएगी।
- संसवीर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed