फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   vradavan

अब टूटने लगा कुंभ मेला से वृंदावन विकास का सपना

Tue, 18 Aug 2020 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
vradavan
वृंदावन। हरिद्वार कुंभ से पहले वृंदावन में यमुना के तट पर होने वाले संतों समागम के लिए देखा गया पर्यटन विकास का सपना अब टूटता नजर आ रहा है। इससे जुड़ी वृंदावन विकास की करीब दो हजार करोड़ की योजनाएं फाइलों में कैद हो गई हैं। कोरोना संक्रमण के चलते अब इन प्रस्तावित वृंदावन विकास योजनाओं पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शासन के स्तर पर भी चर्चा नहीं होती है।
विज्ञापन

मार्च 2021 में हरिद्वार कुंभ मेला शुरू होना है। इसके 40 दिन पहले संतों समागम वृंदावन में यमुना के तट पर होने की परंपरा है। इसी को भव्य रूप देने के लिए इस साल के प्रारंभ में ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तो उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वृंदावन में बैठक भी ली थी। करीब दो हजार करोड़ का विकास प्लान तैयार किया था, जिसमें 40 हेक्टेयर मेला क्षेत्र पर 648 करोड़ के खर्च का प्रस्ताव था। इसके अलावा 13 सौ करोड़ की एक नई दो लेन सड़क भी प्रस्तावित की थी, जो यमुना एक्सप्रेस-वे को एक नए रास्ते से वृंदावन को जोड़ती। कुंभ मेला के माध्यम से भगवान श्रीराधा-कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन को मिलने वाली विकास की इस सौगात पर कोरोना संक्रमण ने ग्रहण लगा दिया है। अब विकास की योजनाओं की फाइलेें बंद हो गई हैं।
विज्ञापन

खास बातें
- यमुना किनारे केशीघाट और देवराहा बाबा घाट के बीच करीब 40 हेक्टेयर भूमि पर होना था संत समागम
- जनवरी माह के दौरान लोकनिर्माण विभाग ने शासन को 648.56 लाख रुपये के खर्च का भेजा था प्रस्ताव।
- यमुना के किनारे 40 दिन तक होने वाले संत समागम में करीब 20 हजार साधु-संतों के आने की थी संभावना
- यमुना में पानी की स्थिति को देखते हुए अर्द्धकुंभ के नाम से प्रसिद्ध संत समागम में संतों के स्नान के लिए होनी थी
- यमुना पर पांटून पुल, 25 बेड का अस्पताल, केशीघाट और देवराहा बाबा घाट के बीच 2 पांटून पुल का था प्रस्ताव
- यमुना एक्सप्रेस वे, मांट कट से बेलवन होते हुए जुगलघाट से वृंदावन परिमार्ग का दो लेन मार्ग का निर्माण का भी शासन को दिया था प्रस्ताव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed