{"_id":"e631a1f30e6f137b26a282023de210ac","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लाठियां चलीं तो कहीं हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लाठियां चलीं तो कहीं हुआ पथराव
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 17 Oct 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच शनिवार को शांतिपूर्वक हो गया। घटनाओं में भी गोवर्धन ब्लाक में प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को ज्यादा मशक्कत करनी पड़ी।
तीसरे चरण में गोवर्धन ब्लाक के मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय दौसेरस पर फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में कुछ लोग घायल हो गए। इससे केंद्र पर तनाव बढ़ता देख पुलिस ने दोनों ही पक्षों को खदेड़ दिया। इसी बीच कुछ युवकों ने थाना पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने और सख्ती कर लाठियां फटकारते हुए दूर तक खदेड़ दिए। इसी दौरान घटनास्थल पर डीएम राजेश कुमार पहुंच गए। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई।
इसी ब्लाक के गांव सकरवा में मतदान केंद्र के बाहर दो प्रत्याशी समर्थकों में विवाद हो गया। पुलिस ने इसे बढ़ने से पहले ही यहां एकत्रित हुई भीड़ को दौड़ा दिया। गांव पैठा के मतदान केंद्र पर कक्ष संख्या दो में सेक्टर मजिस्ट्रेट की गाड़ी के चालक को मतदान कक्ष में मतपत्र के साथ देख डीएम ने पकड़ लिया। उसे अपनी गाड़ी मे बिठाकर साथ ले गए।
विज्ञापन
फरह ब्लाक के गांव हथियावली के पोलिंग बूथ पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप सिंह ने वोटर पहचान पत्र बगैर वोट डालने की प्रक्रिया पर विरोध जताया। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने पहचान पत्र से ही वोट डलवाए। इस दौरान प्रशासनिक अफसर विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। स्थिति यह थी कि एक काफिला गुजरता तो कुछ ही समय बाद दूसरा काफिला मतदान केंद्र पर पहुंच जाता। यह दौर मतदान खत्म होने तक निरंतर चलता रहा।