{"_id":"587e64a14f1c1bda30eff031","slug":"voting-campaign-in-district-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता बोले चुनाव यज्ञ है, सभी डालिए अपनी आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता बोले चुनाव यज्ञ है, सभी डालिए अपनी आहुति
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने ली मतदान की शपथ
कचहरी में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कहा कि चुनाव एक यज्ञ है, इसमें हर किसी को अपनी आहुति डालनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वह जनता को वोट के प्रति प्रेरित करेंगे। लोगों से कहा जाएगा कि मतदान वाले दिन वह पहले वोट डालें उसके बाद कोई काम करें।
अमर उजाला के ‘शत प्रतिशत मतदान’ अभियान के अंतर्गत अधिवक्ताओं ने वोट डालने की शपथ ली। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह कचहरी में आने वाले लोगों को तो वोट के लिए कहेंगे ही अपने पास पड़ोस वालों को भी प्रेरित करेंगे। चुनाव तक ऐसा माहौल बन जाएगा जिससे पोलिंग का प्रतिशत सर्वाधिक होगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ और सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर रिकार्ड तोड़ मतदान करना है। इस दौरान अधिवक्ता मदनमोहन, सुधीर रावत, योगेश तिवारी, खुर्शीद आलम, राजकुमार शर्मा, नसीर शाह, मोर मुकुट शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, आशीष गौतम, असलम, भगवत शरण वर्मा आदि सभी अधिवक्ता यहां मौजूद रहे।