फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting campaign in district court

अधिवक्ता बोले चुनाव यज्ञ है, सभी डालिए अपनी आहुति

Wed, 18 Jan 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
voting campaign in district court
अधिवक्ताओं ने ली मतदान की शपथ
कचहरी में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कहा कि चुनाव एक यज्ञ है, इसमें हर किसी को अपनी आहुति डालनी चाहिए। अधिवक्ताओं ने शपथ लेते हुए कहा कि वह जनता को वोट के प्रति प्रेरित करेंगे। लोगों से कहा जाएगा कि मतदान वाले दिन वह पहले वोट डालें उसके बाद कोई काम करें।
विज्ञापन


अमर उजाला के ‘शत प्रतिशत मतदान’ अभियान के अंतर्गत अधिवक्ताओं ने वोट डालने की शपथ ली। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह कचहरी में आने वाले लोगों को तो वोट के लिए कहेंगे ही अपने पास पड़ोस वालों को भी प्रेरित करेंगे। चुनाव तक ऐसा माहौल बन जाएगा जिससे पोलिंग का प्रतिशत सर्वाधिक होगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्र कुमार वशिष्ठ और सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी को मिलकर रिकार्ड तोड़ मतदान करना है। इस दौरान अधिवक्ता मदनमोहन, सुधीर रावत, योगेश तिवारी, खुर्शीद आलम, राजकुमार शर्मा, नसीर शाह, मोर मुकुट शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, रमाकांत भारद्वाज, आशीष गौतम, असलम, भगवत शरण वर्मा आदि सभी अधिवक्ता यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed