फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voters respond to Rahul Gandhi vote theft claim

UP: 'हमने कभी नहीं डाला हरियाणा में वोट', राहुल गांधी के वोट चोरी के दावे पर कोसी के मतदाताओं का जवाब

Fri, 07 Nov 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Fri, 07 Nov 2025 12:07 AM IST
सार

मतदाताओं का कहना है कि उनका गांव हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर है। उनके गांव के बहुत से लोग हरियाणा के होडल क्षेत्र में भी कई वर्षों पूर्व बस चुके हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं कभी होडल में मतदान नहीं किया।

विज्ञापन
voters respond to Rahul Gandhi vote theft claim
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोसीकलां क्षेत्र के रहने वाले दो व्यक्तियों का नाम उजागर करते हुए हरियाणा और उत्तर प्रदेश में मतदाता होने का दावा किया है। साथ ही फर्जी मतदान करके वोट चोरी का आरोप लगाया। वहीं मतदाताओं का कहना है कि उन्होंने कभी हरियाणा में वोट नहीं डाला है। होडल सीमावर्ती जिला है, वहां आना-जाना जरूर है।
विज्ञापन


छाता विधानसभा क्षेत्र के कामर निवासी प्रहलाद ने राहुल के आरोपों को गलत बताया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप लगाते हुए दिल्ली में कहा कि कुछ लोगों के वोट मथुरा में हैं और हरियाणा में भी हैं। उनमें एक कामर गांव के प्रह्लाद हैं और दूसरे कादौना के डालचंद हैं। इस संबंध में कामर निवासी प्रह्लाद का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि हरियाणा में उनका वोट है या नहीं, लेकिन उन्होंने हरियाणा के होडल में कभी मतदान नहीं किया। ऐसे में फर्जी वोटर कैसे बन गए।
विज्ञापन


डालचंद का कहना है कि उनका गांव हरियाणा-यूपी बॉर्डर का गांव है। उनके गांव के बहुत से लोग हरियाणा के होडल क्षेत्र में भी कई वर्षों पूर्व बस चुके हैं, लेकिन उन्होंने स्वयं कभी होडल में मतदान नहीं किया। वहीं कांग्रेस के मथुरा के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा है कि भाजपा सरकार के फर्जीवाड़े की पोल राहुल गांधी ने सबूतों के साथ खोली है। दोनों मतदाता मथुरा जिले के रहने वाले हैं, जिनके वोटर कार्ड हरियाणा में भी बने हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे नेता ने हरियाणा की सीमा से सटे एक विधानसभा क्षेत्र का उल्लेख किया है, ऐसे तमाम मामले निकल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के खुलासे पर कैबिनेट मंत्री ने किया पलटवार
प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि चोरों को सभी चाेर नजर आते हैं। बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राहुल गांधी 4 लाख वोट से चुनाव जीतते हैं, तब चुनाव ईमानदारी से होता है। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान चुनाव हार जाते हैं, तो चुनाव बेईमानी से होता है। जबकि चुनाव शत-प्रतिशत ईमानदारी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी फर्जी वोट नहीं डाला। न ही कभी किसी को फर्जी वोट डालने दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed