फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voter list verification in mathura

प्रशासन ढूंढ रहा तीन लाख डुप्लीकेट वोटर

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
voter list verification in mathura
मतदाता
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से जिले में 2.94 लाख ऐसे मतदाताआें को चिह्नित किया है जिनका नाम आयोग की सूची में एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। अब इन डुप्लीकेट मतदाताओं में से ओरिजिनल की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने उन मतदाताओं की लिस्ट हाल ही में तैयार की है जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज है। इसमें एक जैसे नाम, पिता का नाम और आयु में भी समानता है। प्रदेश की विधानसभा इकाई क्षेत्रों में ऐसे मतदाताओं को चिह्नित करते हुए संबंधित जिले के निर्वाचन विभाग को लिस्ट के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


इस लिस्ट के आधार पर संबंधित जिलों में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को इन्हें ढूंढकर स्पष्ट करना है कि ये ओरिजिनल हैं या फिर डुप्लीकेट। डुप्लीकेट मतदाताओं की लिस्ट में दर्ज पते पर यदि संबंधित व्यक्ति नहीं रह रहा है तो उसका नाम हटाना होगा। इस प्रक्रिया के तहत अब कोई भी व्यक्ति एक से अधिक स्थानों पर अपना नाम मतदाता लिस्ट में दर्ज नहीं करा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुप्लीकेट मतदाता

छाता विधानसभा : 52002

मांट विधानसभा : 62972

गोवर्धन विधानसभा : 45117

मथुरा विधानसभा : 59521

बलदेव विधानसभा : 74828

जिले में: 294440
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed