{"_id":"83b67ffb0c46be80fab6d4a3c910f40b","slug":"volleyball-tournament-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरी क्लब ने की जीत से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरी क्लब ने की जीत से शुरुआत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 12 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय जिला वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन फायर बिग्रेड के भूतेश्वर मैदान पर हो रहा है। शनिवार को शुभारंभ अवसर पर इंटरनेशनल डांस अकादमी के छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर टूर्नामेंट का आगाज किया। उद्घाटन मैच नरी क्लब और चंद्रपुरी क्लब के बीच खेला गया। इसमें नरी क्लब ने 2-0 से जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच टाइगर क्लब और फायर स्टेशन क्लब के बीच हुआ। इसमें टाइगर क्लब 2 के मुकाबले 0 सेट से विजयी रहा। दूधिया रोशनी में खेले गए तीसरे मैच में चन्द्रपुरी क्लब ने फौजी क्लब को कड़े मुकाबले में 2-1 से हरा दिया। अन्य मैचों में नरी क्लब ने फौजी क्लब को 2-1 से और नरी क्लब ने सूर्या क्लब को 2-0 सेट से पराजित किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा, केआर कॉलेज के खेल निदेशक दलवीर सिंह, अधिवक्ता त्रिलोकचन्द्र, बलवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, मिलंद भाटिया, मनोज कुमार आदि ने मैचों में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति के नितिन कटारा ने बताया कि जिला बालीवाल टूर्नामेंट में कुल आठ टीम दो ग्रुप में भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्णायक की भूमिका योगेश यादव, बृजराज मिश्रा, असलम खां, जितेंद्र कुमार, पंकज कुमार, नरेन्द्र राजपूत, सुनील सिंह, सीपी शर्मा निभा रहे हैं। आयोजन में पवन, सीडी शर्मा, दलवीर कुन्तल, शैलेश मिश्रा, कृष्णवीर, दिनेश, प्रशांत, प्रिंस, जीतू, आशीष कुमार का प्रमुख सहयोग रहा।