फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Viral video of narrator Indresh Upadhyay appeal to make Braj free of meat and alcohol

ब्रज हो मांस-मदिरा मुक्त: 'गिरिराज परिक्रमा में कपड़ों पर लगे ऐसे दाग', कथावाचक इंद्रेश ने कर दी बड़ी अपील

Mon, 24 Aug 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 24 Aug 2026 08:56 PM IST
सार

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने गिरिराज महाराज की दंडवती परिक्रमा का उल्लेख करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान उनके कपड़ों पर कई जगह गुटखा, पान और तंबाकू की छींटें मिलीं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में इन चीजों को बंद करने के लिए सत्ता, प्रशासन और सरकार से भी बात की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Viral video of narrator Indresh Upadhyay appeal to make Braj free of meat and alcohol
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा सहित तंबाकू उत्पादों से मुक्त कराने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे एक ब्रजवासी का भी उल्लेख किया और सभी कथा वाचकों से इस मुद्दे पर एकजुट होने की बात कही।
विज्ञापन


विज्ञापन


वायरल वीडियो में इंद्रेश उपाध्याय कह रहे हैं  कि ब्रज पहुंचने पर उन्हें जानकारी हुई कि एक ब्रजवासी भाई ब्रज क्षेत्र को मांस-मदिरा से मुक्त कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जब उक्त व्यक्ति अनशन पर बैठे थे, तब उन्होंने बागेश्वर वाले महाराज और देवकीनंदन महाराज के साथ अपनी कथाओं में उनका स्मरण किया था। अब दोबारा अनशन शुरू किए जाने पर उन्होंने कहा कि ब्रज को लेकर उनकी चिंता सभी ब्रजवासियों की चिंता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इंद्रेश उपाध्याय ने वीडियो में कहा कि वृंदावन में मांस-मदिरा के साथ बीड़ी, पान, गुटखा और तंबाकू पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने गिरिराज महाराज की दंडवती परिक्रमा का उल्लेख करते हुए कहा कि परिक्रमा के दौरान उनके कपड़ों पर कई जगह गुटखा, पान और तंबाकू की छींटें मिलीं। उन्होंने कहा कि वृंदावन में इन चीजों को बंद करने के लिए सत्ता, प्रशासन और सरकार से भी बात की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कथा वाचक अपनी कथाओं में श्रद्धालुओं को वृंदावन आने की मर्यादा और धार्मिक भाव के बारे में बताते हैं। वह स्वयं भी सभी कथा वाचकों से इस विषय में बात करेंगे और सभी मिलकर सरकार के सामने अपनी मांग रखेंगे। उन्होंने ब्रज को मांस-मदिरा मुक्त कराने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed