फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vinod khanna have visited the taj in moon light

चांदनी रात में ताज का दीदार करने पहुंचे थे विनोद खन्ना

Fri, 28 Apr 2017 06:39 PM IST
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला ब्यूरो/आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला ब्यूरो/आगरा Updated Fri, 28 Apr 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
vinod khanna have visited the taj in moon light
2002 में आगरा के होटल अमर विलास में विनोद खन्ना - फोटो : अमर उजाला
अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सुपर स्टार विनोद खन्ना ताजमहल का दीदार करने आए तो बेहद चुपके-चुपके। 1982 में पूर्णिमा पर लगने वाले चमकी मेले के दौरान रात 10 बजे अभिनेता विनोद खन्ना ताजमहल की झलक पाने के लिए आए थे। स्टारडम के उस दौर में चांदनी रात में संगमरमरी ताजमहल पर उन्होंने ‘चमकी’ देखने को घंटों बिताए थे। होटल स्टाफ के साथ वह देर रात तक ताज के आगोश में मुख्य गुंबद पर मीनार के सहारे से ताज को एकटक निहारते रहे थे। 
विज्ञापन


1980 के दशक में एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे सुपर स्टार विनोद खन्ना ताजमहल के इस कदर मुरीद हुए कि चांदनी रात में झलक पाने को पहुंचे थे। दिन में प्रशंसकों और भारी भीड़ के डर से विनोद खन्ना ने 1982 में ताजमहल को चांदनी रात में निहारा। इसके लिए उन्होंने चुनी पूर्णिमा की रात, जब ताजमहल रात में खुलता था। केवल ताजमहल देखने आए विनोद खन्ना ने होटल स्टाफ की मदद ली और रात दस बजे ताजमहल पहुंचे। ताजमहल पर तत्कालीन संरक्षण सहायक डा. आरके दीक्षित के मुताबिक उन्होंने चांदनी रात में नहाए ताजमहल को एकटक काफी देर तक देखा और मुख्य गुंबद पर रुके भी। उसके बाद वह साल 2002 में आगरा तो आए, लेकिन होटल अमर विलास के कमरे से ही ताजमहल को निहारा।
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री के रूप में भी आए

vinod khanna have visited the taj in moon light
विनोद खन्ना
साल 2002 में 23 से 25 अगस्त के बीच वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल ने ‘दि आगरा रिट्रीट’ का आयोजन अमर विलास होटल में किया था। काउंसिल की बैठक का समापन करने के लिए तब केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री के रूप में विनोद खन्ना आए थे। उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री श्रीपद नाइक, सांसद अमर सिंह, मारग्रेट अल्वा, दिनेश त्रिवेदी, मणि शंकर अय्यर, प्रथ्वीराज चव्हाण, जयराम रमेश भी काउंसिल की बैठक में आए थे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के नाते आगरा के एएसआई अधिकारियों ने ताजमहल विजिट की तैयारियां पूरी रखी थीं, लेकिन वह होटल के कमरे से ही ताज देखते रहे थे। वह सांसदों और काउंसिल सदस्यों के साथ ताज नहीं गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed