फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   village of Braj festival of shoe-throwing Holi is celebrated

Mathura News: ब्रज के एक गांव में खेली जाती है जूता-चप्पल मार होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
village of Braj festival of shoe-throwing Holi is celebrated
गांव बछगांव में जूता-चप्पल मारकर होली खेलते गांव के लोग।
सौंख। ब्रज में कहीं रंगों की तो कहीं लठामार और कपड़ा फाड़ होली होती है। कहीं लड्डू तो कहीं फूलों की होली खेली जाती हैं, लेकिन ब्रज में एक ऐसा भी गांव हैं जहां होली खेलने की अनूठी परंपरा है। खुटैलपट्टी के गांव बछगांव में लोग होली वाले दिन एक दूसरे को गुलाल लगाकर जूता-चप्पल मारकर होली खेलते हैं। साथ ही त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं।गांव वालों का कहना है कि यहां इस होली की परंपरा करीब 155 साल पुरानी है।
विज्ञापन

गोवर्धन तहसील के गांव बछगांव में विगत सैकड़ों वर्षों से जूता-चप्पल मारकर होली मनाने की परंपरा है। गांव निवासी लक्ष्मण चौधरी और योगेश कुंतल ने बताया कि यह परंपरा 155 वर्ष पुराना है। जूते-चप्पल मार होली अंग्रेजों द्वारा किए गए जुल्म का विरोध करने के लिए खेली जाती थी। तभी से इस तरह की होली यहां की परंपरा बन गई। होली में एक खास बात ये भी कि कोई भी किसी को जूता-चप्पल मारकर होली की शुभकामनाएं देता है। इसके बाद बुजुर्ग होली, ब्रजगीत, रसिया समेत अन्य प्रकार की गीतों से भजन कीर्तन करते हैं।
विज्ञापन

हालांकि इस होली में कुछ नियम भी हैं। गांव के लोग बताते हैं कि होली की यह परंपरा समान उम्र के लोगों में होती है। यानी कोई भी छोटा किसी बड़े-बुजुर्ग के साथ ऐसा नहीं करता है। वह हमउम्र को ही गुलाल लगाने के बाद जूते-चप्पल मारता है और होली की शुभकामना देता है।

गांव बछगांव में जूता-चप्पल मारकर होली खेलते गांव के लोग।

गांव बछगांव में जूता-चप्पल मारकर होली खेलते गांव के लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed