Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Village Head house fired upon repeatedly amidst old rivalry

Mathura News: पुरानी रंजिश में ग्राम प्रधान के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Village Head house fired upon repeatedly amidst old rivalry
कोसीकलां। गांव दहगांव में मंगलवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान के घर पर जमकर फायरिंग होने से गांव में दहशत फैल गई। इससे वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने दरवाजे के पीछे छिप कर जान बचाई। पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव दहगांव निवासी ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के प्रह्लाद और बुद्धी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और देख लेने की धमकी दी। कुछ देर बाद दोनों अपने परिजनों एवं अन्य साथियों को बुलाकर हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी दौरान उनके चाचा कुंवरपाल उर्फ कुम्पी घर के बाहर दिखाई दिए, जिन्हें जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। दोनों ने तत्काल दरवाजे की आड़ लेकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

फायरिंग के दौरान कई गोलियां घर के मुख्य दरवाजे पर लगीं। आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए परिवार के सभी सदस्य घर के कमरों में बंद हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने प्रह्लाद, बुद्धी, लाल सिंह, देवेंद्र, अक्षय, लेखराम उर्फ दिनेश, महेश, रोहताश, नरवीर, पंकज, नरेश और बाबूलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed