फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vigilance raided and caught 6 people stealing electricity

UP: बिजली चोरों के खिलाफ अभियान, विजिलेंस टीम ने छह लोगों को पकड़ लिया, दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 31 May 2025 09:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 May 2025 09:30 AM IST
सार

मथुरा के कोसीकलां में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते हुए छह लोगों को पकड़ा गया। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। 
 

विज्ञापन
Vigilance raided and caught 6 people stealing electricity
मथुरा। कोसीकलां में चेकिंग करती विजिलेंस टीम।  - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापा मारकर बिजली चोरी करते 6 लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 

क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम के करोड़ों रुपये बिजली बिल के रूप में बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए विभागीय कर्मी तो प्रयास कर ही रहे हैं, चोरी रोकने के लिए भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एक्सईएन दिनेश यादुवेंद्र के नेतृत्व में अवर अभियंता अनूप गौड़, विजिलेंस के अवर अभियंता शिव कुमार आदि ने शुक्रवार की दोपहर में राठौर नगर, कमला नगर में जांच की। जांच में एलटी पोल पर अवैध कनेक्शन जोड़कर बिजली चोरी करने के छह मामले पकड़े गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर फोटोग्राफ लिए और संबंधित परिसरों के बिजली कनेक्शन काट दिए, साथ ही मीटर और केबल भी जब्त कर विद्युत चोरी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता ने बताया है कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed